About Us
Mahapuran.com एक हिंदी ब्लॉग है जिसका मुख्य उदेश्य आप लोगो को पौराणिक इतिहास से कुछ कहानियों को बताने का प्रयास करेंगे। साथ ही साथ सनातन धर्म के विशेष साधु, संतो और गुरुओ के बारे में जानकारी आपके लिए ढ़ूढ़ कर लाएंगे।
मैं इस ब्लॉग के माध्यम से गृहस्थ आश्रम का पालन करते करते इशारा मात्र करने के लिए सेवादार बना हूँ। इशारा समझ आये तो अच्छा है। नहीं तो आप श्री योग वशिष्ठ और श्रीमद भगवद गीता अवश्य पढ़े।
- एक में भगवान् राम, जो पुरुष श्रेष्ठ है और पुरुषो में उत्तम है, को अपने गुरु से ज्ञान मिला है, तो
- दूसरे में श्री कृष्ण भगवान् स्वयं जगत गुरु बनकर अर्जुन को श्रीमद भगवद गीता का ज्ञान दे रहे है। और स्वयं कह रहे है कि मैं भगवान हूँ, अपना विराट स्वरुप भी दिखाते है।
ध्यान दे –
- सेवा और धर्म का प्रचार ये 2 मनुष्य के प्रथम कर्तव्य है। धर्म का प्रचार हर कोई नहीं कर सकता, लेकिन सेवा हर कोई कर सकता है। यह ब्लॉग आपको रास्ता नहीं बताता सिर्फ इशारा मात्र आ गया तभी भी ठीक है, लेकिन मैं तो इसमें भी संतुष्ट हूँ अगर आप सत्य सनातन धर्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाते है। क्युकी उत्सुकता ही मुमुक्षु बनने के भाव में पहला चरण है। ।
- भगवान के बारे में कुछ भी अच्छा लिखा हो तो वो अनंत ब्राह्मणों के कल्पों में से किसी एक कल्प की पृथ्वी पर मिटटी के कण के बराबर मैं स्वयंउनके बारे में क्या लिख सकता हूँ। मुझ मूर्ख की क्या औकात
- लेकिन अगर अज्ञानता में कुछ आपको गलत लिखा हुआ प्रतीत जान पड़े तो इस दास से गलती हो सकती है। कृपया क्षमा करे। कमेंट में मार्गदर्शन अवश्य करे। क्युकी ज्यादातर जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध सोर्स के माध्यम से ही ली गयी है .
जय श्री सीतारामाभ्यां नमः